News

बैंकॉक में सड़क बनी मौत का कुआं: 20 मीटर गहरा गड्ढा, कारें और पोल निगल गया

थाईलैंड की राजधानी में बुधवार सुबह तबाही का मंजर देखने को मिला. अस्पताल के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया और 20 मीटर गहरा व 30 मीटर चौड़ा सिंकहोल बन गया. इसने तीन कारें और कई बिजली के पोल निगल लिए. इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों को तुरंत खाली कराया गया. बैंकॉक गवर्नर चाडचार्ट सिट्टिपुंट ने बताया कि हादसा तब हुआ जब भूमिगत मेट्रो स्टेशन का निर्माणाधीन टनल धंस गया. ऊपर की मिट्टी तेजी से नीचे खिसक गई और पूरा रोड ढह गया. टूटी पाइपों से बहा पानी हालात और बिगाड गया. इस हादसे का सबसे खौफनाक हिस्सा वह वीडियो रहा जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. सड़क पलभर में समाती दिखी. चार लेन की पूरी रोड टूटकर समा गई. पुलिस स्टेशन के सामने यह सिंकहोल बना जिससे बिल्डिंग की नींव भी खतरे में आ गई. वजीरा अस्पताल ने आउटपेशेंट सर्विस दो दिन के लिए बंद कर दी है. हालांकि एडमिट मरीजों को सुरक्षित बताया गया है. पास के पुलिस स्टेशन को डेंजर जोन घोषित किया गया है।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना