RCB फैंस के लिए बुरी खबर, चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होंगे IPL के मैच
IPL 2026 सीजन शुरू होने से पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के फैंस के लिए एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मैचों के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित होने की संभावना कम है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम IPL 2026 के अपने सभी घरेलू मैच बेंगलुरु की जगह रायपुर या इंदौर में खेल सकती है. इसकी वजह पिछले साल IPL चैंपियन बनने के बाद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सेलिब्रेशन के दौरान हुई भगदड है. एक रिपोर्ट के मुताबिक आरसीबी के अगले सीजन के लिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जाने की संभावना कम है. RCB की टीम अपने घरेलू मैच बेंगलुरु में नहीं कराना चाहती. RCB ने अपने मैचों के आयोजन के लिए कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) से भी बातचीत नहीं की है.IPL 2026 में RCB के होम ग्राउंड के रूप में रायपुर और इंदौर के नाम पर विचार किया जा रहा है. रायपुर का नाम काफी आगे चल रहा है. आरसीबी IPL 2025 की चैंपियन है. टीम का यह पहला खिताब था. जीत के बाद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न मनाया जा रहा था. टीम के खिलाड़ी और मैनेजमेंट के साथ लाखों की संख्या में फैंस स्टेडियम के अंदर और बाहर जमा थे. फैंस की संख्या उम्मीद से ज्यादा थी और इस वजह से भगदड मच गई. इस दौरान 11 लोगों की मौत हो गई थी।




