एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में मिड-एयर हुई बच्चे की डिलीवरी
मस्कट से मुंबई आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्लेन में एक थाई महिला यात्री बच्चे को जन्म दिया। विमान में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था, लेकिन एयर होस्टेस और क्रू मेंबर्स की तत्परता और प्रशिक्षण के चलते महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से जारी बयान के अनुसार, केबिन क्रू ने स्थिति को तुरंत संभाला और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित किया।




