आश्रम में बाबा का ‘गंदा खेल’ स्वामी चैतन्यानंद की करतूतों की खुली पोल
दिल्ली पुलिस ने श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट में पढ़ रही छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न और धोखाधड़ी के आरोपों पर जांच शुरू हो गई है. शिकायत में आरोप है कि आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पार्थ सारथी ने ईडब्ल्यूएस छात्रवृत्ति के तहत पीजीडीएम कोर्स कर रही महिला छात्रों के साथ अपशब्दों का प्रयोग किया और अश्लील WhatsApp/SMS संदेश भेजे. इतना ही नहीं शारीरिक संपर्क बनाने की भी कोशिश की गई. शिकायत श्री पी.ए. मुरली, प्रशासक, श्री शृंगेरी मठ एवं उसकी संपत्तियों की ओर से 04 अगस्त 2025 को दर्ज कराई गई.




