बच्चों को दें सनातन संस्कार’, बाबा बागेश्वर की हिंदुओं से अपील
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदुओं को सनातन संस्कार देने की अपील की है.. साथ ही उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही बर्बरता पर भी बड़ा बयान दिया है. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो अगली पीढ़ी अपनी संस्कृति की रक्षा नहीं कर पाएगी। बाबा बागेश्वर ने चेतावनी दी कि अगर हिंदू एकजुट नहीं हुए तो भविष्य में भारत में भी भयावह हालात पैदा हो सकते हैं. बाबा बागेश्वर ने कहा है कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए सभी का संगठित होना जरूरी है।




