Aviation Accident: बाल-बाल बची इंडिगो की फ्लाइट, मुंबई एयरपोर्ट पर गो- अराउंड के दौरान हुआ हादसा
Aviation Accident: मुंबई में खराब मौसम के कारण एक इंडिगो एयरबस A-321 विमान की पूंछ शुक्रवार को मुंबई हवाई अड्डे पर कम ऊंचाई वाले ‘गो-अराउंड’ के दौरान रनवे से छू गई। इंडिगो एयरलाइन ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि यह घटना 16 अगस्त, 2025 को हुई। कंपनी ने स्पष्ट किया कि यात्रियों, चालक दल और विमान की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताहै।




