इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर से सड़क चलते छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
आइसीसी महिला क्रिकेट विश्वकप के दौरान इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। घटना ने शहर की अंतरराष्ट्रीय छवि को झटका दे दिया है। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ी के साथ खुलेआम छेड़छाड की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।




