News

AUS vs IND | रोहित शर्मा का 50वां शतक… सचिन कोहली के क्लब में धांसू एंट्री

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी हुंकार भर दी है. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 50 शतक पूरे किए. उन्होंने विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के क्लब में धांसू एंट्री कर ली है. साल 2023 में विराट कोहली ने सचिन के महारिकॉर्ड को ध्वस्त किया था और अपने 50 वनडे शतक पूरे किए थे. वहीं, हिटमैन ने अपना 33वां वनडे शतक लगाया है, इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 शतक ठोकने वाले वह तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.रोहित शर्मा इस सीरीज में बेहतरीन फॉर्म में नजर आए हैं. पहले मुकाबले में उनका बल्ला भले ही नहीं चला था, लेकिन दूसरे मुकाबले में उन्होंने शानदार 73 रन की पारी खेली. एडिलेड में वह अपने शतक से चूक गए थे, लेकिन सिडनी में उन्होंने हमेशा की तरह एक बार फिर अपना जलवा बिखेरा है. रोहित शर्मा के वनडे करियर को पलटकर देखें तो सिडनी में इस मैच में उतरने से पहले ही हिटमैन के बल्ले से 5 मैच में 333 रन निकल चुके थे. छठे मुकाबले उन्होंने इस आंकड़े को और भी मजबूत कर दिया है।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना