बेटिंग ऐप मामले में शिखर धवन, युवराज सिंह, नेहा शर्मा, रॉबिन उथप्पा, उर्वशी रौतेला और अन्य की संपत्तिया ज़ब्त
ऑनलाइन सट्टेबाजी 1x बेट ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटिज की करोड़ों की संपत्ति जब्त कर ली है युवराज सिंह की 2.5 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है. रॉबिन उथप्पा – 8.26 लाख, उर्वशी रौतेला – 2.02 करोड़ (ये संपत्ति इनकी माँ के नाम पर थी), सोनू सूद – 1 करोड़, मिमी चक्रवर्ती – 59 लाख, अंकुश हजारा – 47.20 लाख और नेहा शर्मा की 1.26 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त हुई है. ईडी की आज की इस कार्रवाई में टोटल 7.93 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है.




