ऑपरेशन सिंदूर में करारी शिकस्त के बावजूद आसिम मुनीर बनेंगे पाकिस्तान के पहले CDF
रिपोर्ट्स हैं कि पाकिस्तान ने अपने सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की शक्तियां बढ़ाने से जुड़ा एक संविधान संशोधन किया है। इस संशोधन के तहत मुनीर के लिए चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेस (सीडीएफ) का नया पद बनाया गया है। सीडीएफ को कथित तौर पर प्रधानमंत्री के परामर्श से नैशनल स्ट्रेटेजिक कमांड के प्रमुख की नियुक्ति का अधिकार दिया गया है।




