ASIA CUP: पाकिस्तान पर जीत को सूर्यकुमार यादव ने किया पहलगाम पीड़ितों और सेना के नाम
एशिया कप 2025 में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराने के बाद अपने अभियान को आगे बढ़ाया। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेली, जबकि गेंदबाजी में सबसे ज्यादा विकेट कुलदीप यादव ने लिए। जीत के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहलगाम आतंकी हमले को याद किया। उन्होंने मैच के बाद बड़ा बयान दिया है और जीत को भारतीय सेना के नाम समर्पित किया है।सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान आया सामने भारत-पाकिस्तान मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने जीत को भारतीय सेना को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि हम सभी विरोधियों के लिए एक जैसी तैयारी करते हैं। कुछ महीने पहले यही हुआ था। सीटी जीतने वाली टीम ने टोन सेट किया। मैं हमेशा स्पिनरों का प्रशंसक रहा हूं क्योंकि वे बीच में खेल को कंट्रोल करते हैं। बस कुछ कहना चाहता था। एकदम सही अवसर, समय निकालकर, हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों परिवारों के साथ खडे हैं। हम अपनी एकजुटता व्य करते हैं। इस जीत को अपने सभी सशस्त्र बलों को समर्पित करना चाहते हैं जिन्होंने बहुत बहादुरी दिखाई।




