मुंबई में गणेश विसर्जन पर आतंकी हमले की धमकी देने वाला अश्वनी कुमार नोएडा से गिरफ्तार
मुंबई में गणेश विसर्जन पर आतंकी हमले की धमकी देने वाले आरोपी अश्वनी कुमार नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि आरोपी को नोएडा सेक्टर-79 से अरेस्ट किया गया है, 400 किलो RDX व 34 गाड़ियों में धमाका करने की धमकी दी थी। मुंबई पुलिस ने नोएडा पुलिस से मांगी मदद, JCP की अगुवाई में SWAT टीम ने आरोपी को सौंपा।




