अरशद नदीम” जो जमीन के प्लॉट थे, वो सब झूठे वादे निकले…
पाकिस्तान के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम ने अपने ही सरकार की पोल खोल दी है. अरशद नदीम ने पूरी दुनिया के सामने शहबाज शरीफ सरकार की हकीकत खोल कर रख दी है. पेरिस ओलंपिक में गोल्ड पर निशाना लगाने वाले जेवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने पाकिस्तानी सरकार की तरफ से किए गए वादों को पूरा न किए जाने पर गहरी निराशा जताई है. उनका कहना है कि अब तक उन्हें वो इनाम नहीं मिले जिनका सरकार ने वादा किया था, खासकर, उन्हें जमीन का जो प्लॉट देने का वादा किया गया था, वो भी अभी तक नही मिले।




