News

जम्मू-कश्मीर में रिहायशी इलाकों से हटेगी सेना, तैनात होंगे CRPFके जवान – सूत्र

जम्मू कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सरकारी सूत्रों ने बताया कि जम्मू कश्मीर के रिहायशी इलाकों से सेना को हटाया जाएगा, उसकी जगह पर सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया जाएगा. तैनाती के लिए 4 बटालियन सीआरपीएफ जम्मू कश्मीर भेजी गई है. पहले राष्ट्रीय राइफल्स इन क्षेत्रों में तैनात थी, हालांकि वह अब सीमावर्ती क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारी निभाएगी, इस कदम के पीछे की वजह है रिहायशी इलाकों के जनजीवन को और ज्यादा सामान्य बनाना है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि कठुआ और उधमपुर में करीब दो दर्जन ऐसे स्थान हैं जो पहले से ही सेना के नियंत्रण में थे. अब वहां की जिम्मेदारी सीआरपीएफ को सौंप दिया जाएगा. इससे पहले ऑपरेशन सिंदूर के तहत 100 कंपनियां अर्धसैनिक बलों की तैनात की गई थीं. जिससे सुरक्षा को काफी ज्यादा मजबूती मिली है. ऐसे में CRPF के जवानों की तैनाती सुरक्षा व्यवस्था में नई रणनीति का संकेत दे रहा है।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना