News

अपर्णा यादव का तीखा बयान ‘राम के नाम की योजनाएं नहीं होंगी तो क्या अल्लाह

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट यादव ने हिंदुत्व और भगवान राम को लेकर जोरदार बयान दिया. सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचीं अपर्णा यादव ने कहा कि देश में यदि भगवान राम के नाम की योजनाएं नहीं होंगी तो क्या अल्लाह के नाम पर योजनाएं चलाई जाएंगी. उन्होंने कहा कि भगवान राम हमारे आदर्श हैं और राम के नाम से जुड़ी योजनाओं पर आपत्ति करना उचित नहीं है.उन्होंने अपने संबोधन में हिंदू समाज से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार किसी से छिपे नहीं हैं. ऐसे हालात में सभी हिंदुओं को एक रहना होगा और समाज की रक्षा के लिए संकल्प लेना होगा.अपर्णा बिष्ट यादव ने कहा कि हमें यह समझना होगा कि हिंदू कौन है. उन्होंने कहा कि एक हिंदू ही ऐसा है जो सभी समाज को बचा सकता है. उन्होंने बांग्लादेश और पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि वहां लगातार हिंदुओं के साथ अत्याचार की खबरें सामने आ रही है और हाल ही में फिर एक हिंदू की हत्या की खबर आई है.

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना