उपद्रवियों, अराजकतत्वों और शोहदों को उन्हीं की भाषा में दें जवाब: सीएम योगी
CM yogi ने अफसरों को आदेश देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर चौकसी बढाएं, फेक अकाउंट बनाकर माहौल खराब करने वाली अफवाह / फेक न्यूज प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। सोशल व डिजिटल मीडिया के माध्यम से घटनाओं के सही तथ्य समय पर लोगों के सामने लाए जाएं। शरारती तत्व दूसरे संप्रदाय के लोगों को अनावश्यक उत्तेजित करने की कुत्सित कोशिश कर सकते हैं, ऐसे मामलों पर नजर रखें। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पर अविलंब जिलाधिकारी/SP जैसे वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर पहुंचे। संवेदनशील प्रकरणों में वरिष्ठ अधिकारी लीड करें।




