लाल किला ब्लास्ट पर दिल्ली में अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग, कश्मीर में संदिग्ध गिरफ्तार
Delhi Red Fort Blast News LIVE: लालकिला ब्लास्ट को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हाई-लेवल मीटिंग कर रहे हैं. शाह ने दिन में सीएम रेखा गुप्ता के साथ भी बैठक की थी. वहीं, दिल्ली पुलिस ने रेड फोर्ट ब्लास्ट के आरोपी डॉ उमर नबी की दहशतनाक मूवमेंट को जोड़कर एक ऐसा रूट तैयार किया है जिसने जांच को पूरी तरह हिला दिया है. 13 लोगों की जान लेने वाले इस ब्लास्ट से पहले उमर हरियाणा से निकला, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से गुजरा, ढाबे पर खाना खाया और रात अपनी कार में बिताई.उसके 50 से ज्यादा CCTV फुटेज साहैं. हर फुटेज दिखाता है कि उसकी प्लानिंग बेहद बारीकी से की गई थी।




