दिल्ली ब्लास्ट पर अमित शाह ने बुलाई बैठक, केंद्रीय गृह सचिव और IB चीफ भी होंगे शामिल
Delhi Blast : दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक उच्च- स्तरीय बैठक बुलाई है। यह बैठक आज सुबह 11 बजे होगी, जिसमें केंद्रीय गृह सचिव, आईबी निदेशक, दिल्ली पुलिस कमिश्नर, एनआईए के डीजी और जम्मू- कश्मीर के डीजीपी (वर्चुअली) जैसे शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।




