अमेरिकी कंपनी ने लॉन्च किया पहला डिलीवरी यान 1 घंटे में धरती पर कहीं भी सामान पहुंचाने का दावा
अमेरिका की एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी ‘इनवर्जन’ ने दुनिया का पहला ऐसा ‘अंतरिक्ष यान’ तैयार किया है, जो पृथ्वी की ऑर्बिट से धरती के किसी भी हिस्से में एक घंटे से भी कम समय में 227 किलो वजनी जरूरी सामान पहुंचा सकता है। इस यान का नाम ‘आर्क’ है। कंपनी ने इसे अपने ‘फैक्ट्री इवेंट’ में लॉन्च किया। इसकी गति 24,700 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। स्पेसक्राफ्ट के मुकाबले यह काफी छोटा होता है। 8 फीट ऊंचा, 4 फीट चौड़ा यह डिलीवरी यान मेडिकल उपकरण और दवाओं से लेकर ड्रोन तक का सामान ले जा सकता है।




