Amazon Layoff: 30 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाला है अमेजन, मैनेजरों को स्टाफ से बात करने की दे रही है ट्रेनिंग
Amazon Layoff: दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन बडे स्तर पर लोगों की छंटनी करने वाला है. अमेजन खर्च में कटौती करने के लिए करीब 30 हजार से अधिक लोगों की नौकरी से निकालने की प्लानिंग कर रहा है. कंपनी ने कोरोना महामारी के दौरान, पीक डिमांड की वजह से अधिक हायरिंग कर ली थी, जिस वजह से कंपनी पर अब भार बढ़ गया है. बता दें, साल 2022 के आखिर में कंपनी ने 27 हजार लोगों को नौकरी से निकाल दिया था.




