दिल्ली बम ब्लास्ट पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- हमें पीएम मोदी पर पूरा विश्वास
लखनऊः समाजवादी पार्टी के प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिल्ली ब्लास्ट पर बड़ा बयान दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सभी जिम्मेदार लोगों को बेनकाब किया जाएगा और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। सपा नेता अखिलेश ने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने यह कहा है, तो हमें विश्वास है कि वह सच्चाई सामने लाएंगे और पता लगाएंगे कि राष्ट्रीय राजधानी के बीचों-बीच, उस जगह पर, जहां हम अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं, जहां से प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करते हैं, इस हमले को किसने अंजाम दिया।




