अमेरिका में विमान हादसा, लुइसविले इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही कार्गो प्लेन हुआ क्रैश
अमेरिका के लुइसविले मुहम्मद अली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद ही एक यूपीएस कार्गो प्लेन हादसे का शिकार हो गया। ट्रेन के गिरते ही भीषण आग लग गई, जिससे अधिकारियों को हवाई क्षेत्र बंद करना पड़ा और आस-पास के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि यूपीएस की फ्लाइट 2976 मैकडॉनेल डगलस एमडी-11 एफ प्रस्थान के कुछ ही देर बाद स्थानीय समयानुसार 4 नवम्बर को शाम लगभग 5.15 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मालवाहक विमान लुइसविले से होनोलूलू जा रहा था।




