Air India के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, फ्लाइट में सवार थे कई सांसद और यात्री
एअर इंडिया के विमान AI2455 को तकनीकी खराबी और रास्ते में खराब मौसम की वजह से चेन्नई डाइवर्ट करना पड़ा. विमान सुरक्षित रूप से चेन्नई एयरपोर्ट में लैंड किया, जहां विमान की जरूरी जांच की जाएगी. इस फ्लाइट में पांच सांसद – केसी वेणुगोपाल, कोडिक्कुनिल सुरेश, अडूर प्रकाश, के. राधाकृष्णन और रॉबर्ट ब्रूस – दिल्ली जा रहे थे.




