एयर इंडिया की फ्लाइट से टकराया पक्षी, 150 यात्रियों की जान पर बन आई, नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
नागपुर एयरपोर्ट से शुक्रवार रात दिल्ली के लिए उड़ान भर रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-466 को टेक-ऑफ के कुछ मिनट बाद ही इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. वजह बनी हवा में हुआ पक्षी टकराव. इस हादसे से फ्लाइट में सवार 150 यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. क्रू मेंबर्स ने स्थिति को संभालते हुए विमान को सुरक्षित नागपुर एयरपोर्ट पर उतार लिया. एयर इंडिया ने इस घटना की पुष्टि की है और कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए तत्काल एहतियाती कदम उठाए गए।




