News

Air India की फ्लाइट में हड़कंप टॉयलेट की जगह कॉकपिट में घुसने लगा यात्री

आज सोमवार, 22 सितंबर को उड़ान के दौरान एक हैरान करने वाली घटना हुई. बेंगलुरु से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में एक यात्री ने अचानक हंगामा खड़ा कर दिया और कॉकपीट के अंदर घुसने कोशिश की. सूत्रों के मुताबिक, सुबह 8 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट IX-1086 में यह यात्री सीधे कॉकपिट के दरवाजे तक पहुंच गया और उसे खोलने की कोशिश करने लगा. लेकिन कॉकपिट का दरवाजा सिक्योरिटी कोड और पायलट की इजाजत से ही खुलता है. इसी वजह से यात्री दरवाजा खोलने में नाकाम रहा. इसके बाद क्रू मेंबर्स ने तुरंत स्थिति संभाली और उसे उसकी सीट पर बैठाया. हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यात्री ने कॉकपिट में घुसने की कोशिश क्यों की ? जबकि वह सात अन्य लोगों के साथ यात्रा कर रहा था. वाराणसी एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लैंड करते ही उस यात्री को CISF (सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स) के हवाले कर दिया गया. इसके बाद CISF ने उस यात्री और उसके साथ यात्रा कर रहे सात अन्य लोगों के सामान की दोबारा जांच की.

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना