AI मैडम की क्लास शुरू ! बुलंदशहर के 17 साल के छात्र आदित्य ने बनाया AI टीचर, नाम रखा ‘सोफी’
क्या कभी आपने सोचा है कि सिर्फ 25 हजार रुपए में एक पूरा AI टीचर बनाया जा सकता है? शायद नहीं! लेकिन बुलंदशहर जिले के होनहार छात्र आदित्य ने इस सपने को सच कर दिखाया है. और हां, इस रोबोट का नाम है ‘सोफी’. सोफी कोई आम रोबोट नहीं है. यह बिलकुल महिला शिक्षक की तरह दिखती है और पढ़ाई से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब तुरंत दे सकती है.
इसमें लगी LLM चिपसेट इंसानी दिमाग की तरह तेजी से सोचती है और स्टूडेंट्स के सवालों को समझकर पलभर में जवाब देती है. आदित्य के इस कारनामें ने तकनीकी विशेषज्ञों को भी हैरान कर दिया है. बता दें, आदित्य अभी महज 17 साल के है और बुलंदशहर जिले के शिव चरण इंटर कॉलेज में क्लास 12 के स्टूडेंट है. इतनी कम उम्र में AI टीचर रोबोट बनाकर आदित्य ने सबको हैरान कर दिया है.




