News

अहमदाबाद विमान हादसा मां की ममता ने मौत को दी मात

मां की ममता से बढ़कर कुछ भी नहीं इस दुनिया में होता है. ऐसा कहना शायद गलत नहीं होगा. क्योंकि 12 जून को अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान IC171 जब मेघाणीनगर स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज के एक रिहायशी इमारत पर गिरी तो उस दौरान वहां चारों ओर चीख-पुकार मच गई. उस इमारत में मनीषा कच्छाडिया अपने बेटे ध्यान्श के साथ मौजूद थी. लेकिन धधकती आग, घना धुआं और मौत के साये के बीच मनीषा अपने 8 महीने के बेटे के लिए ढाल बन गईं. अपने शरीर से बच्चे को ढककर कंवच बना लिया,इस विमान हादसे में ध्यान्श सबसे छोटा सर्वाइवर बना. इस हादसे में दोनों मां-बेटे बुरी तरह से जल गए. इतना ही नहीं मां ने बाद में अस्पताल में अपने बेटे के जले हिस्सों पर स्किन ग्राफ्ट के लिए अपनी ही चमड़ी दे दी. इस तरह मां एक बार फिर से अपने बेटे के लिए ढाल बन गई. इलाज के बाद दोनों को बीते सप्ताह अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया.

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना