छोटी घटना पर ऐसे रोते हैं जैसे प्रलय आ गया’, बयान पर बवाल के बाद अब आई बंगाल के मंत्री की सफाई
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक लॉ कॉलेज में 24 वर्षीय छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की विवादित बयानबाजी का दौर जारी है. टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और विधायक मदन मित्रा के बाद अब ममता सरकार में सिंचाई एवं जलमार्ग मंत्री मानस रंजन भुनिया ने इस घटना पर विवादित टिप्पणी की है. उन्होंने मंगलवार को कोलकाता मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स डे पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ‘साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज’ में हुए गैंगरेप को ‘छोटी घटना’बताया.




