News

मथुरा हादसे के बाद up सरकार ने अफसरों को दिया सख्त आदेश बोले-: लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मथुरा हादसे के बाद सीएम योगी एक्शन में हैं। उन्होंने NHAI और स्टेट हाईवे के अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा- अफसर फील्ड में उतरें। एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। हर ब्लैक स्पॉट पर टीमें तैनात रहें। जरूरत के हिसाब से रिफ्लेक्टर लगाए जाएं।खराब विजिबिलिटी होने पर एक्सप्रेस-वे पर यातायात का सुरक्षित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। सुरक्षित यात्रा के लिए जनता से एडवाइजरी का सख्ती से पालन कराने को कहा गया है। एक्सप्रेस-वे पर क्रेन और एम्बुलेंस 24×7 तैनात रहें। टोल प्लाजा पर लाउडस्पीकर के जरिए चालकों को कोहरे की स्थिति की जानकारी दी जाए।कोहरे में ओवर-स्पीडिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। धुंध के दौरान वाहन की गति निर्धारित सीमा से कम रखें। फॉग लाइट का प्रयोग करें और हेडलाइट लो-बीम पर रखें। इमरजेंसी इंडिकेटर चालू रखें। आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। एक्सप्रेस-वे पर बार-बार लेन बदलने से बचें और ओवरटेकिंग बिल्कुल न करें। अगर कोहरा बहुत घना हो, तो जोखिम न लें। वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर टेप जरूरलगवाएं।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना