विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडे का 70 वर्ष की उम्र में निधन
मशहूर ऐड फ़िल्ममेकर पीयूष पांडे का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. Cadbury, Asian Paints और Hutch जैसे यादगार विज्ञापनों के ज़रिए उन्होंने भारतीय विज्ञापन जगत को नई ऊँचाइयां दीं. उनका लिखा प्रसिद्ध नारा “अबकी बार, मोदी सरकार” देश के राजनीतिक इतिहास का अहम हिस्सा बन गया. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सहित मनोरंजन जगत और विज्ञापन उद्योग के कई दिग्गजों ने पीयूष पांडे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।




