डेंजर जोन के पास दरकती पहाड़ी के सामने प्रशासन लाचार, अल्मोड़ा- हल्द्वानी राजमार्ग पर भूस्खलन से यातायात बाधित
उत्तराखंड-अल्मोड़ा हल्द्वानी नेशनल हाईवे, जो उत्तराखंड के खूबसूरत पहाड़ों को जोड़ता है, आजकल एक खतरनाक रास्ते में तब्दील हो चुका है,एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें शिक्षिका अपनी जान जोखिम में डालकर इस रास्ते को पार करते दिखाई दे रहे हैं। एक बोल्डर तो इतने करीब से गुजरा कि देखने वालों की सांसें थम गईं।




