पंजाब भ्रष्टाचार के मामले में 11 अधिकारियों पर कार्रवाई
पंजाब की मान सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए परिवहन विभाग के 11 अधिकारियों व कर्मचारियों पर सख्त कदम उठाए हैं। इसमें 2 क्लर्क निलंबित, 9 आउटसोर्सिंग कर्मचारी बर्खास्त किए गए हैं, जबकि डिप्टी स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।




