ऊटपटांग आरोप पाकिस्तान बोला – भारत की दिवाली ने कर दिया धुआं धुआं लाहौर में चलानी पड़ रही स्मॉग गन
भारत में दिवाली पर चलाए गए पटाखों ने पाकिस्तान को भी धुआं धुआं कर दिया है? पाकिस्तान की तरफ से तो यही दावा किया जा रहा है. पाकिस्तान के अखबार डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान वाले पंजाब की सरकार ने सोमवार को कहा कि दिवाली के बाद स्थानीय स्तर पर निकलते प्रदूषक और भारत से कम गति वाली हवाओं द्वारा लाए गए प्रदूषकों के मिलने के कारण लाहौर और प्रांत के अन्य हिस्सों में स्मॉग बढ़ने वाला है.लाहौर AQI के अनुसार दुनिया के तीसरे सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल है और दिवाली रात को बहुत अस्वस्थ स्तर पर था. भारत से 4-7 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाएं पाक शहरों में प्रदूषकों का प्रभाव बढ़ा रही हैं- दावा




