पंजाब मे AAP नेता के सिर में मारी गोली, गंभीर हालत में चंडीगढ पीजीआई रेफर
जिस समय पूर्व डीएसपी दिलशेर सिंह राणा ने गोलियां चलाई तब आप पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता नितिन नंदा अपने गांव अगमपुर में मंदिर में गांव की लड़की के विवाह समागम में भोजन ग्रहण कर रहे थे।
नंदा के भाई हरी कृष्ण नंदा ने बताया कि दोपहर दो बजे के करीब पूर्व डीएसपी ने गोलियां चलाईं । दो गोलियां नंदा पर चलाई। जिसमें से एक गोली सिर में लगी। सिर के पिछले हिस्से में गोली फंसे होने की सूचना है। नंदा को पीजीआइ चंडीगढ रैफर कर दिया गया। डाक्टरों के मुताबिक अभी गोली का इंपेक्ट नहीं है। लेकिन गोली का इंफेक्शन दिमाग में कोई खराबी दे सकता है।




