Azam Khan News: आजम खान फिर जाएंगे जेल? किस केस में कोर्ट ने लिया कस्टडी में, बेटा भी दोषी करार
सपा के कद्दावर नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला को पैन कार्ड मामले में रामपुर कोर्ट ने दोषी करार दिया है। अब्दुल्ला पर आरोप था कि उन्होंने चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु पूरी न होने के बावजूद विधायक बनने के लिए कूटरचना की। उन्होंने अपनी उम्र अधिक दिखाने के लिए दूसरा पैन कार्ड बनवाया, जिसके पीछे आजम खान पर भी साजिश रचने का आरोप लगा।




