Aadhaar Card: UIDAI का बड़ा फैसला, छोटे बच्चों के लिए फ्री किया आधार बायोमेट्रिक अपडेट, नहीं देना होगा एक भी रुपया
UIDAI ने शनिवार को एलान किया कि बच्चों के लिए आधारके अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट की फीस पूरी तरह माफ कर दी गई है। ये नियम 1 अक्टूबर से लागू हो चुका है। इस कदम से करीब 6 करोड़ बच्चों को फायदा होगा। 5 साल से छोटे बच्चों का आधार बनवाने के लिए फोटो, नाम, DOB, लिंग, पता और बर्थ सर्टिफिकेट चाहिए होता है। इस उम्र में फिंगरप्रिंट और आइरिस बायोमेट्रिक नहीं लिए जाते, क्योंकि वो पूरी तरह डेवलप नहीं होते।




