जयपुर में स्कॉर्पियो से कुचलकर युवक की हत्या
जयपुर में कार की टक्कर को लेकर हुए विवाद के बाद एक जीप चालक ने आक्रामक रुख अपनाते हुए एक व्यक्ति को कुचल दिया. यह घटना शनिवार को मुरलीपुरा इलाके में हुई. शुरुआती रिपोटों के अनुसार, एक स्कॉर्पियो जीप की एक कार से टक्कर हो गई, जिसके बाद स्कॉर्पियो चला रहा व्यक्ति कथित तौर पर बाहर निकला और दूसरी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया. इस विवाद ने देखते ही देखते भीड इकट्ठा कर ली और आसपास खड़े लोगों ने स्कॉर्पियो चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी.
https://www.instagram.com/reel/DNchuLZBWxD/?igsh=cmFxbm52amtjenYx




