डूबते को मुर्दे का सहारा’ बहती लाश का सहारा लेकर डूबने से बची महिला
बिहार के भागलपुर में बाढ़ के बीच एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट पर मुंगेर के बरियारपुर निवासी 70 वर्षीय कुमकुम देवी गंगा स्नान के दौरान तेज बहाव में बहने लगीं।जान बचने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी थी, तभी उनकी नज़र गंगा में बहते एक शव पर पड़ी। हिम्मत जुटाकर उन्होंने शव को कसकर पकड़ लिया और उसके पैरों के बीच सिर फंसाकर करीब 7 किलोमीटर तक बहती रहीं।तिलकपुर गांव के पास एक नाविक ने उन्हें देखा और तुरंत नाव से किनारे लाकर सुरक्षित बचा लिया। यह घटना ‘डूबते को तिनके का सहारा’ कहावत को आज के दौर में ‘डूबते को मुर्दे का सहारा’ में बदल देती है।
https://www.instagram.com/p/DNOaS6KzePm/?igsh=NzFmcWdsdWZvYzJw




