प्रयागराज में उमड़ा आस्था का जनसैलाब , कड़े सुरक्षा इंतजाम
प्रयागराज में संगम की रेती पर माघ मेले की शुरुआत हो गई है। आज पौष पूर्णिमा के मौके पर साधु-संत, कल्पवासी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा रहे हैं। पहले स्नान पर्व पर 15 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। योगी सरकार 800 हेक्टेयर में माघ मेले को मिनी कुंभ के तौर पर आयोजित कर रही है। माघ मेले में 5000 से ज्यादा संस्थाएं और साधु संत बसाए गए हैं।




