News

SIR ड्यूटी में लगे टीचर ने BREAKING जहर खाकर जान दी: यूपी में मरने से पहले पत्नी से बोला- SDM -BDO कर रहे थे परेशान

यूपी के गोंडा में मतदाता पुनरीक्षण कार्य (SIR) में लगे टीचर BLO ने जहर खाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह करीब साढे 7 बजे जहर खाने के बाद उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। फिर वहां से लखनऊ के केजीएमयू रेफर कर दिया गया था। वहां उनकी मौत हो गई। गोंडा के SDM सदर अशोक कुमार भी विपिन यादव के साथ लखनऊ आए थे। वह लगातार निगरानी कर रहे हैं। टीचरों की नाराजगी को देखते हुए लखनऊ में KGMU के अंदर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।वहीं, पीड़ित BLO ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण में तरबगंज SDM, नवाबगंज BDO और लेखपाल मुझ पर लगातार दबाव बना रहे थे। परेशान होकर मैंने जहर खाया। वीडियो में BLO की पत्नी उनसे सवाल करते दिख रही।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना