दिल्ली के फतेहपुर बेरी में बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसवाले घायल
दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में पुलिस दीम पर हमले की खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जिन्हें एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. फतेहपुर बेरी इलाके के चंदन होला गांव में दिल्ली पुलिस की टीम आजम नाम के शख्स को पकड़ने के लिए पहुंची थी.




