News

दिल्ली में आएगी नई EV पॉलिसी, मिडिल क्लास को मिलेगा सीधा फायदा, प्रदूषण से भी मिलेगी राहत

दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को बढ़ावा देने के लिए अपनी नई EV पॉलिसी लाने की तैयारी में है. सरकार से जुडे सूत्रों के मुताबिक, जनवरी के पहले हफ्ते तक दिल्ली की नई EV पॉलिसी का ड्राफ्ट जारी हो सकता है.इस पॉलिसी का सबसे बड़ा फोकस मिडिल क्लास और रोज़मर्रा के वाहन इस्तेमाल करने वाले लोगों पर रहेगा, ताकि पेट्रोल-डीजल से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर शिफ्ट को आसान बनाया जा सके.नई EV पॉलिसी में दोपहिया वाहनों पर 35 से 40 हजार रुपये तक की सब्सिडी देने का प्रस्ताव हो सकता है. इससे नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और डिलीवरी से जुडे युवाओं को सीधा फायदा मिलेगा. उदाहरण के तौर पर, अगर कोई व्यक्ति ₹1.10 लाख की इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदता है और उसे ₹40 हजार की सब्सिडी मिलती है, तो उसकी वास्तविक लागत करीब ₹70 हजार रह जाएगी. इससे EV स्कूटी पेट्रोल स्कूटी के मुकाबले सस्ती पड सकती है.

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना