चलती ट्रेन बनी डिलीवरी रूम ! वैष्णो देवी से लौट रही महिला ने सफर में दिया बच्ची को जन्म
चलती ट्रेन में इंसानियत और समझदारी की मिसाल देखने को मिली, जब एक गर्भवती महिला ने सफर के दौरान ही बच्ची को जन्म दे दिया. यह मामला फरीदाबाद का है, जहां माता वैष्णो देवी कटरा से लौट रही एक महिला को समय से पहले लेबर पेन शुरू हो गया. ट्रेन में मौजूद महिलाओं ने हालात को समझते हुए आपसी सहयोग से डिलीवरी कराई.दरअसल, यह घटना 1 जनवरी की है. महिला ट्रेन से अपने घर लौट रही थी, तभी अचानक उसे तेज प्रसव पीड़ा होने लगी. हालात ऐसे बने कि ट्रेन में ही डिलीवरी करानी पड़ी. महिला और नवजात दोनों सुरक्षित हैं और बाद में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया.जानकारी के अनुसार, ट्रेन में बच्ची को जन्म देने वाली महिला की पहचान अभिलाषा के रूप में हुई है. वह अपने पति जवाहरलाल के साथ सफर कर रही थी. दंपति मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के सिटोली गांव का रहने वाला है. महिला आठ महीने की गर्भवती थी और उसकी डिलीवरी समय से पहले हो गई.




