चार्जिंग में लगे मोबाइल में ब्लास्ट से ट्रेन में लगी आग, बिहार लौट रहे यात्रियों में मची अफरातफरी
ट्रेन में चार्जिंग में लगे एक मोबाइल में ब्लास्ट के बाद आग लग गई. देखते ही देखते आग इतनी तेज हो गई कि ट्रेन की बोगी जलने लगी. ट्रेन की खिड़की से आग की ऊंची लपटें उठती नजर आई. आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है. आग की यह घटना अमृतसर से पूर्णिया कोर्ट जा रही जनसेवा एक्सप्रेस (Jansewa Express) (ट्रेन संख्या – 14618) में घटी.चार्जिंग में लगे मोबाइल में ब्लास्ट के कारण लगी आगमिली जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार शाम 6:10 बजे सहरसा के सोनबरसा कचहरी स्टेशन के पास हुई. ट्रेन में सवार एक यात्री राम कुमार ने बताया कि आग उसके मोबाइल के चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट होने से लगी. अन्य यात्रियों ने भी इसकी पुष्टि की.




