20 मिनट में करोड़पति ! ट्रेडर को टेक्निकल गलती से मिला 1.75 करोड़ का फायदा
मुंबई के एक साधारण शेयर ट्रेडर की ज़िंदगी महज 20 मिनट में बदल गई। यह कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी लगती है, लेकिन पूरी तरह सच है।मुंबई निवासी गजानन राजगुरु के कोटक सिक्योरिटीज में डीमैट अकाउंट में एक टेक्निकल ग्लिच की वजह से अचानक 40 करोड़ रुपये क्रेडिट हो गए। पहले तो वह हैरान हुए, लेकिन फिर उन्होंने शेयर बाजार की समझ और रिस्क लेने की क्षमता का इस्तेमाल करते हुए फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में ट्रेड किया।शुरुआत में उन्हें नुकसान भी हुआ, लेकिन रणनीति बदलते ही महज़ कुछ ही मिनटों में घाटा मुनाफे में बदल गया। कुल मिलाकर उन्होंने करीब 2.38 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया, जिसमें से टैक्स और खर्च काटने के बाद 1.75 करोड़ रुपये उनके पास बचे।जब ब्रोकरेज फर्म को अपनी गलती का एहसास हुआ, तो उसने तुरंत 40 करोड़ रुपये वापस ले लिए और साथ ही ट्रेडर से मुनाफे की रकम भी लौटाने की मांग कर दी। मामला कोर्ट पहुंचा और बॉम्बे हाई कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया।कोर्ट ने कहा कि यह मुनाफा किसी धोखाधड़ी से नहीं, बल्कि ट्रेडर की स्किल, अनुभव और रिस्क लेने की क्षमता से कमाया गया है। इसलिए ब्रोकरेज हाउस इस रकम पर दावा नहीं कर सकता। फिलहाल अदालत ने 1.75 करोड़ रुपये ट्रेडर के पास रखने का अंतरिम आदेश दिया है, जबकि मामले की अगली सुनवाई फरवरी 2026 में होगी।यह मामला शेयर बाजार की अनिश्चितता, टेक्निकल सिस्टम की जिम्मेदारी और FQO ट्रेडिंग के जोखिम को भी उजागर करता है। जहां एक तरफ यह कहानी किस्मत और मौके की मिसाल है, वहीं दूसरी तरफ यह भी याद दिलाती है कि FAO ट्रेडिंग में हर 10 में से 9 निवेशक नुकसान उठाते हैं।




