दिल्ली में सांसदों के फ्लैट्स में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां काबू पाने में जुटीं
दिल्ली के डॉ. बिशंबर दास मार्ग स्थित ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स में बुधवार दोपहर आग लग गई। संसद भवन के नजदीक होने से अफरा-तफरी मची। दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन राहत कार्य में जुटे हैं और आग लगने के कारणों की जांच हो रही है।




