इंश्योरेंस के पैसे लेने के लिए शख्स ने काट लिए अपने दोनों पैर
ब्रिटेन : इंश्योरेंस के करीब 5.5 करोड़ रुपए के लिए शख्स ने अपने दोनों पैर काट लिए। इसके बाद उसने बीमा कंपनी से कहा कि उसे एक बीमारी की वजह से अपने पैर खोने पड़े। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि शख्स दूसरों को भी अपने शरीर के अंगों को काटना सिखाता था। डॉक्टर को 2023 में गिरफ्तार किया था, अब लगभग ढाई साल की जांच के बाद उस पर गंभीर कानूनी आरोप लगे हैं।




