बागपत में हुआ बड़ा खुलासा 36 साल तक फर्जी स्कूल टीसी से सरकारी नौकरी
बागपत जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में एक हैरान कर देने वाला फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। सुरेंद्र शर्मा नाम के कर्मचारी ने 1989 में परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढिकाना में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नौकरी हासिल की, जबकि उस स्कूल का अस्तित्व ही उस समय नहीं था। 36 साल तक विभाग की नज़र के सामने सुरेंद्र मजे से वेतन उठाता रहा, लेकिन 2023 में स्कूल की मान्यता और उसके प्रस्तुत प्रमाणपत्र की असलियत सामने आने पर मामला खुल गया।जांच में पता चला कि सुरेंद्र द्वारा पेश किया गया आठवीं कक्षा का टीसी 1982 का था, जबकि स्कूल को आठवीं तक की मान्यता 2023 में ही मिली थी। यानी नौकरी का आधार ही फर्जी था। बीएसए बागपत गीता चौधरी ने जांच रिपोर्ट के बाद सुरेंद्र शर्मा को बर्खास्त कर दिया।




