कुत्ते के काटने से तड़प-तड़प कर हुई कबड्डी खिलाड़ी की मौत
घटना मार्च 2025 के दौरान बृजेश के गांव की एक नाली में कुत्ते का छोटा-सा बच्चा डूब रहा था. बृजेश ने उसे बचाने की कोशिश की तो कुत्ते के बच्चे ने उनके दाए हाथ की उंगली में काट लिया. यूपी के बुलंदशहर के फराना गांव के निवासी 22 साल के कबड्डी खिलाड़ी बृजेश सोलंकी की रेबीज से दर्दनाक मौत हो गई. उन्हे मार्च 2025 के दौरान कुत्ते के छोटे बच्चे ने काट लिया था.बताया जा रहा है कि इंटर स्टेट कॉम्पिटिशन में गोल्ड मेडल जीत चुके बृजेश प्रो कबड्डी लीग की तैयारी कर रहे थे. मार्च 2025 के दौरान गांव की नाली में कुत्ते का छोटा-सा बच्चा डूब रहा था. बृजेश ने उसे बचाने की कोशिश की तो कुत्ते के बच्चे ने उनके दाएं हाथ की उंगली में काट लिया. बृजेश ने इसे मामूली चोट समझकर नजरअंदाज कर दिया और एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं लगवाई. दो महीने बाद जून 2025 के दौरान बृजेश के दाएं हाथ मे सुन्नपन और ठंड के लक्षण दिखने लगे. धीरे-धीरे उनका पूरा शरीर सुन्न पड़ने लगा और उन्हें हवा-पानी से डर लगने लगा. जांच के बाद बृजेश को रेबीज होने की पुष्टि हुई और 27 जून को उनका निधन हो गया. मौत से पहले बृजेश के तड़पने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.




