सिलेंडर फटने से गोवा के नाइट क्लब में भीषण तबाही पर्यटकों सहित 23 लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तरी गोवा के एक नाइटक्लब में शनिवार देर रात सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर क्लब के रसोई कर्मचारी थे, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं। यह नाइटक्लब पिछले साल ही खुला था। नाइटक्लब ने आग से सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं किया था।उन्होंने कहा कि 23 में से तीन लोगों की मौत जलने से हुई, जबकि बाकी की मौत दम घुटन े से हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नाइटक्लब ने आग से सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं किया था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि गोवा के अरपोरा में हुए हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।




